Ticker

6/recent/ticker-posts

चित्रकूट में ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूरों की मौत, करारी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे मजदूर...

रिपोर्ट-संदीप कुमार 

कौशाम्बी : जनपद के करारी थाना क्षेत्र के दो युवकों की चित्रकूट में ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार करारी थाना क्षेत्र के खुर्रमपुर बजहा गांव निवासी फूलचंद और श्यामलाल धान कुटाई की मशीन पर मजदूरी का काम करते थे। बुधवार की रात दोनों मजदूर ट्रैक्टर पर धान कुटाई की मशीन लेकर काम के सिलसिले में चित्रकूट जनपद गए थे।
बताया जा रहा है कि चित्रकूट के रेपुरा थाना क्षेत्र के भंवरी गांव के पास देर रात ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दोनों मजदूर ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments