Ticker

6/recent/ticker-posts

होली पर दबंगों ने दंपति को पीटा, चौकी पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 


कौशाम्बी : जनपद में पिपरी थाना क्षेत्र के लोधउर चौकी अंतर्गत रसूलपुर ब्यूर गांव में होली के दिन दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी सूरजभान पुत्र हीरालाल के घर बुधवार को होली के मौके पर लवकुश व नरेश पुत्र राधेश्याम अपने कई साथियों के साथ पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। शोर सुनकर सूरजभान की पत्नी और बेटा बाहर आए तो आरोपियों ने उन्हें भी पीट दिया। हमले में सूरजभान, उनकी पत्नी और बेटा राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पीड़ित परिवार पर आरोपियों द्वारा पहले भी दो बार हमला किया जा चुका है। यदि पहले की घटनाओं में सख्त कार्रवाई होती तो तीसरी बार हमला नहीं होता। इस घटना के बाद चौकी पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments