रिपोर्ट-अमर सिंह
कौशाम्बी : जनपद में मूरतगंज चौकी क्षेत्र के ग्राम सभा बालिहावा देह गांव के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार अपाचे बाइक ने साइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे साइकिल पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपाचे बाइक काफी तेज गति से आ रही थी। अचानक सामने आए साइकिल सवारों को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों साइकिल सवार सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही मूरतगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त अपाचे बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0 Comments