रिपोर्ट-फैजी जाफरी
कौशाम्बी : जनपद में तहसील चायल क्षेत्र के ग्राम पंचायत डहिया में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में शुक्लाल तेली के घर में चूल्हे की चिंगारी से भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्लाल तेली के घर में रोज़ की तरह खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी छप्पर में जा लगी, जिससे अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने घर में रखे अनाज, कपड़े, बिस्तर, बर्तन सहित सभी जरूरी सामान को जलाकर खाक कर दिया।
आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने और खाने-पीने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे दोबारा अपना जीवन सामान्य कर सकें।
0 Comments