Ticker

6/recent/ticker-posts

पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, कलश केसरवानी बनीं इंटर टॉपर...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

प्रयागराज‌ : यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणाम में पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज गर्ल्स एंड बॉयज इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इंटरमीडिएट वर्ग में छात्रा कलश केसरवानी ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. प्रभु शंकर शुक्ला, प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

हाईस्कूल के टॉपर छात्र में जयसिंह 93%, सचिन मिश्रा 91%, अभी केसरवानी 89%, आर्यन यादव 87%, दीपचंद यादव 86.6%, मयंक चौधरी 86%, मुस्कान 85.3%, रौनक केसरवानी 85.33%, जयकिशन 85%, सुजाता 84%, सक्षम मिश्रा 84%, श्रेया 83.6%, ज़किरा बानो 83%, युवराज गुप्ता 82.6%, सत्यम कुमार 82%, प्राची कुशवाहा 81%, सुशील कुशवाहा 81%, पायल गुप्ता 80.5%, जानवी द्विवेदी 80.5%, शीबा 80.5%, इशिका सेन 80.3%, आसिफा खातून 80.3% अंक प्राप्त किया।

वहीं इंटरमीडिएट के प्रमुख छात्र में कलश केसरवानी 87%, कसाब 78%, शाहीना साहू 77.41%, दीपांजलि यादव 77.4%, दीपिका पाल 75.4%, जया केसरवानी 75%, अर्पित पटेल 73%, शालिनी यादव 71%, प्रियांशु पटेल 70%, पायल कुमारी 70% तक अंक प्राप्त किया है। छात्रों की इस उपलब्धि पर परिवार, गांव और विद्यालय में खुशी का माहौल है। शिक्षकों ने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि वे कड़ी मेहनत कर भविष्य में बेहतर परिणाम हासिल करें।

Post a Comment

0 Comments