Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत यादव हत्याकांड पर सियासत तेज, सपा सांसद-विधायक समेत कई नेता हाउस अरेस्ट...

रिपोर्ट-जैगम हलीम 


कौशाम्बी : बहुचर्चित भारत यादव हत्याकांड को लेकर जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के सांसद पुष्पेंद्र सरोज और मंझनपुर से विधायक इंद्रजीत सरोज को पुलिस ने उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, करारी थाना क्षेत्र के अड़हरा गांव में करीब 10 दिन पहले हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद सपा नेताओं का पीड़ित परिवार से मिलने का कार्यक्रम तय था। लेकिन प्रशासन ने पहले ही सख्ती दिखाते हुए दोनों जनप्रतिनिधियों को घर से बाहर निकलने से रोक दिया। इसी क्रम में सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव और विधायक प्रतिनिधि परवेज़ अख्तर अंसारी के घरों पर भी पुलिस ने दबिश दी और कई कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया।

पुलिस की इस कार्यवाही से इलाके में हलचल बढ़ी, हालांकि स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, यह कदम पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उठाया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो। फिलहाल, क्षेत्र में शांति है और पुलिस हालात पर लगातार नजर रखे हुए है।

Post a Comment

0 Comments