Ticker

6/recent/ticker-posts

शादी में जा रहे दो भाइयों की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत से परिजनों में मातम...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : सैनी कोतवाली क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो भाइयों की बाइक सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के पन्नतरवा निवासी शत्रुघ्न पुत्र अमृतलाल अपने भाई अमित कुमार के साथ मंगलवार रात बाइक से सैनी क्षेत्र में रिश्तेदारी में निमंत्रण पर जा रहे थे। जैसे ही दोनों भाई कोखराज थाना क्षेत्र के चकिया मोड़ के पास पहुंचे, उनकी बाइक किसी तेज रफ्तार वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में शत्रुघ्न की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका भाई अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर आसपास के सैकड़ों लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने जल्द ही सुचारू करा दिया।

Post a Comment

0 Comments