Ticker

6/recent/ticker-posts

युवक की अहमदाबाद में दर्दनाक मौत, पांच दिन पहले ही कमाने गया था गुजरात...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

प्रयागराज : पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी एक युवक की गुजरात के अहमदाबाद में ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक महज पांच दिन पहले ही रोज़गार की तलाश में घर से अहमदाबाद गया था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार मीरापुर गांव निवासी नीरज उर्फ कालू (23) पुत्र शिवबरन रोज़गार के सिलसिले में अहमदाबाद गया था। बताया जा रहा है कि मेहसाना रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे लाइन किनारे उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। तलाशी के दौरान युवक के पास से मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद हुआ। मोबाइल के जरिए रेलवे पुलिस ने अहमदाबाद में रह रहे मृतक के बड़े भाई कल्लू से संपर्क किया। मौके पर पहुंचे भाई ने शव की शिनाख्त नीरज उर्फ कालू के रूप में की।

घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों तक पहुंची, घर में चीख-पुकार मच गई। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि युवक परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए पहली बार गुजरात कमाने गया था, लेकिन पांच दिन बाद ही उसकी मौत की खबर घर पहुंच गई। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments