रिपोर्ट-फैजी जाफरी
कौशाम्बी : जनपद के चरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सैयद सरावां गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह ट्रैक के किनारे शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से युवक की पहचान कराने का प्रयास करती रही, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए अज्ञात युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
0 Comments