Ticker

6/recent/ticker-posts

फंदे पर लटका मिला युवक-युवती का शव, गांव में फैली सनसनी...

रिपोर्ट-जैगम हलीम 

कौशाम्बी : जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका के रमचौरा गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ही मोहल्ले के युवक और युवती का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि सुबह देर तक दोनों अपने-अपने घरों से बाहर नहीं निकले। परिजनों ने तलाश की तो युवक और युवती के शव फंदे से लटकते मिले। यह दृश्य देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। एक ही गांव और एक ही मोहल्ले के युवक-युवती द्वारा एक साथ आत्महत्या किए जाने की घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग प्रेम प्रसंग समेत कई बिंदुओं पर कयास लगा रहे हैं, हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments