Ticker

6/recent/ticker-posts

चौपुरवा में हादसे के बाद मचा कोहराम, मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 

कौशाम्बी : सरायअकिल थाना क्षेत्र के चौपुरवा गांव के पास रविवार को तेज रफ्तार अपाचे बाइक की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम आयुष कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार, चौपुरवा गांव के पास पांच वर्षीय आयुष कुमार सड़क किनारे मौजूद था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही अपाचे बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मासूम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मासूम की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

हादसे की सूचना पर सरायअकिल पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद ग्रामीणों में तेज रफ्तार वाहनों को लेकर आक्रोश भी देखने को मिला।

Post a Comment

0 Comments