रिपोर्ट-गजेन्द्र सिंह
झांसी : मध्यप्रदेश में हो रही जोरदार बर्षा से टीकमगढ़ जिले में बने सुजारा बांध के लबालब हो जाने के बाद सुजौरा डैम से छोड़े गए पानी और मऊरानीपुर क्षेत्र में हुई जोरदार वर्षा से मध्य प्रदेश की सीमा से सटे देवरी बांध मे बरसाती पानी आ जाने से देर रात देवरी बांध के 14 फाटक खोल दिए गए, वही हमारे संवाददाता द्वारा गेटमैनो से बात करने पर उन्होंने बताया अभी बांध का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है जिसके चलते आज शाम तक कुछ और फाटक खोलने पड़ सकते हैं एवं इस साल सबसे ज्यादा लगभग 51000 हजार क्यूसेक बरसाती पानी बीते 15 घंटे मे निकाला जा चुका है। वही देवरीघाट चौकी पुलिस के सिपाही बांध मे पानी आ जाने के बाद बांध पर किसी आम जनमानस को बिना किसी कारण के बांध पर न जाने की सलाह देते दिखाई दिए और मुस्तैदी से अपनी डयूटी निभाते नज़र आए ।
0 Comments