Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस ने भंडरा क्षेत्र में अभियान चलाकर रोड किनारे कब्ज़ा जमाये मछली, मुर्गा बेच रहे विक्रेताओं की दुकानों को हटवाया...

रिपोर्ट-गजेन्द्र सिंह


झांसी : जनपद में देवरीघाट पुलिस ने अभियान चलाकर भंडरा मे रोड किनारे कव्जा किये हुए दूकानदारो को सख्त हिदायत दी अगले दो दिन मे रोड किनारे अतिक्रमण मुक्त नहीं किया तो सख्त कारवाई की जाएगी साथ मे पटरी किनारे खुले मे मछली, मुर्गा बेच रहे मीट विक्रेताओ को खुले मे मछली मुर्गा न बेचने की चेतावनी देकर वहाँ लगी दुकानो को हटवा दिया है ।
आपको बता दे मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के अधिकतर ग्रामीण इलाकों मे ग्राम भंडरा,घाटकोटरा,कदौरा,पठा आदि मे सुबह से शाम तक रोजाना रोड किनारे मैन स्टैंडों पर मछली, मुर्गा, मीट आदि की खुलेआम रोड किनारे दुकानें सजती है, जिन्हे देखकर वहाँ से गुजर रहे छोटे छोटे बच्चे और महिलाएं कट रहे मुर्गा मछली को देखकर सहम जाते है एवं वहाँ काटे गए मुर्गा मछली से निकले खून और मांस के टुकड़े वही रोड पर डले रहते है और वहाँ साफ सफाई न होने की वजह से उस इलाके मे दिन भर दुर्गन्ध फैली रहती है जिससे कई प्रकार के रोग उत्पन्न होते है कभी कभी सडे गले मांस की गंध इतनी तीव्र हवा मे घुल जाती है, जिससे इन ग्रामों की मुख्य सड़को की पटरियों से आम नागरिकों का निकलना दूभर हो जाता है और किसी तरह नाक बंद करके मजबूरी मे वहाँ से निकलना पड़ता है, मैन रोड पर खुले मे मुर्गा, मछली की दुकानें लगने के कारण उन लोगो का मन ख़राब हो जाता जो सुबह से किसी धार्मिक कार्य, मदिर मे दर्शन के लिए बाहर जा रहे होते है, भले ही यह मांस विक्रेता कुछ लोगो के लिए स्वादिष्ट व्यंजन का शौक पुरा करते हो, लेकिन अधिकतर लोगो का खुले मे मछली, मुर्गा के कटे मांस को देखने से मन विचलित हो जाता है इसके अलावा मछलीयों को जिन बर्तनों मे रखा जाता है। उसका पानी भी सड़को पर बहाया जाता है, जिससे आवागमन कर रहे लोगो को खासी परेशानी होती है। कुलमिलाकर जब पुलिस इसी तरह सख्ती से अपना कार्य करेगी तभी खुले मे रोड किनारे दुकान लगाए मांस मुर्गा मछ्ली बेच कर गन्दगी फैला रहे विक्रेताओ पर लगाम लगेगी और आम जनमानस को दुर्गन्ध रहित परेशानी से मुक्ति मिलेगी ।

Post a Comment

0 Comments