Ticker

6/recent/ticker-posts

खेत से लौट रहे ग्रामीण को लाठी डंडो से पीटकर किया घायल, इलाज के दौरान हुई मौत.....

रिपोर्ट-गजेन्द्र सिंह


झांसी : जनपद में मऊरानीपुर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले थाना लहचूरा क्षेत्र के ग्राम इटायल मे अपने खेत से लौट रहे ग्रामीण दसरथ पुत्र बलवान लोधी पर पहले से घात लगाए आधा दर्जन लोगो ने घेरकर पर हमला कर दिया जिसमें दसरथ को गंभीर चोटे आयी जिससे दसरथ लोधी बुरी तरह घायल हो गया,जिसे घायल अवस्था मे मऊरानीपुर सी एच सी लाया गया जहाँ घायल व्यक्ति की हालत मे कोई सुधार न होने से इलाज के लिए जिला अस्पताल झाँसी रिफर किया गया जहाँ घायल युवक ने दम तोड़ दिया। सीओ मऊरानीपुर अभिषेक कुमार राहुल ने बताया दशरथ जिसकी उम्र 50 वर्ष थी, सोमवार को अपने खेत से लौट रहा था, इस दौरान पहले से रंजिश मान रहे दूसरे पक्ष के 6 लोगो ने उसे घेर लिया, लाठी डंडे कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिसमें दशरथ गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे इलाज के लिए झांसी ले जाया गया जहां इलाज के उसकी मृत्यु हो गयी, हालांकि पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ छापामारी शुरू कर एक आरोपी की गिरफ्तार कर लिया है ।

Post a Comment

0 Comments