रिपोर्ट-गजेन्द्र सिंह
झांसी : जनपद में मऊरानीपुर में एक किसान नेता बनकर फर्जी अपात्र लिस्ट बनवाने वाले और किसान नेता कहने वाले व्यक्ति की शिकायत ग्राम के लोगों ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर किया है ।
मिली जानकारी के अनुसार मऊरानीपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़ागांव के लगभग एक दर्जन से अधिक ग्रामीण लोगो ने उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को एक ज्ञापन देते हुए बताया कि हम लोगो के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में शामिल थे।लेकिन गांव का ही एक व्यक्ति अपने को किसान यूनियन का पदाधिकारी बताते हुए हम लोगो के पास ओर बोला कि मेरी पहुच जिलाधिकारी तक है अगर तुम लोग दस दस हजार रुपये दे दोगे तो हम तुम्हारे नाम आवास की सूची से नही कटने देंगे अगर नही दोंगे तो एक फोन पर सभी के आवास कट जायेगे।इसी तरह उक्त नेता गांव के कुछ और गरीब अनपढ़ लोगो के पास एक फर्जी सूची बनाकर पहुचा ओर कहने लगा तुम लोगो के नाम अपात्र सूची में आ गए है जबकि हम लोगो के आवास की जांच खुद ग्राम विकाश अद्धिकारी एवम एडीओ पंचयात ने सर्वे कर की थी, जब उक्त किसान नेता द्वारा दिखाई गई सूची को हम लोगो ने अधिकारियों को बताया तो उन्होंने बताया कि यह सूची फर्जी है, किसान नेता ने हम लोगो से कहा कि दस दस हजार रुपये दो तो हम तुम सब के नाम आवास सूची में करवा देंगे, हम लोगो ने पैसे उसे दे दिए, लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो उक्त नेता से पैसे मांगे तो वह हम लोगो को जातिसूचक शब्दो से अपमानित कर गाली गलौज करते हुए बोला कि हम किसान यूनियन के बड़े नेता है मेरी पहुच बहुत ऊपर तक है हम तुम सब पर मुकदमा दर्ज करा देंगे।ज्ञापन में उक्त किसान नेता की जांच कर कार्यवाही की मांग की।ज्ञापन में सुनील कुमार, जमुना प्रसाद, प्रमोद, संजय, राजेश, मिथला, मीरा, रानी, ब्रजकुँवर, कमला सिंह, तेजकुँवर, भारती सिंह, वती आदि के हस्ताक्षर है ।
0 Comments