रिपोर्ट-फरहान अहमद
कौशाम्बी : जनपद में पिपरी थाना क्षेत्र के गौसपुर कटौहला गांव में दुकान के अंदर दुकान मालिक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटनास्थल से मृतक का मोबाइल गायब है ।
मिली जानकारी के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र के गौसपुर कटौहला गांव निवासी महेंद्र कुमार पाल उम्र लगभग 24 साल पुत्र लालमन पाल विद्युत विभाग में संविदा कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं साथ ही उसने अपने घर में एक दुकान खोल रखी है प्रतिदिन की तरह शनिवार की रात लगभग 10 बजे दुकान में वह मौजूद था, उसी समय दुकान के अंदर महेन्द्र कुमार पाल को अचानक गोली लगी और वह खून से लथपथ हो कर जमीन पर गिर कर तड़पने लगा, कुछ देर बाद उनकी मौत हो गयी, परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहाँ चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, मौके पर पहुँची पुलिस ने इस घटना को आत्महत्या करार दिया है, जबकि दुकान का शटर अंदर से बंद नही था मौके की परिस्थितियां आत्महत्या से बहुत दूर थी पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है कुछ महीने बाद मृतक की शादी की तारीख तय हो चुकी थी ।
0 Comments