Ticker

6/recent/ticker-posts

पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में पुराने विवाद के चलते दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, दोनों तरफ से आधा आधा दर्जन लोग घायल...

रिपोर्ट-जैगम हलीम


कौशाम्बी : जनपद में पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के नगरेहा कला गांव में प्रधान विनोद सिंह और यादव बिरादरी के बीच काफी दिनों से चुनावी रंजिश से तनातनी चली आ रही है कई मर्तबा दोनो पक्षो में विवाद हो चुका है, यह प्रकरण पुलिस के सामने भी आया और पुलिस अपनी वैधानिक कार्यवाही करती रही लेकिन मामला पूर्णतया समाप्त नहीं हो पाया कल शनिवार की शाम छोटी-छोटी बातों को लेकर ग्राम प्रधान और दूसरे पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और बात इतना बढ़ी की रविवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडा ईट पत्थर चलने शुरू हो गए, जिसमें दोनों तरफ से एक दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए सूचना पर पहुंची पश्चिम शरीरा पुलिस सभी घायलों को पकड़ कर थाने लाई और इलाज करा कर थाने में बैठा लिया है, गांव में तनाव को देखते हुए मंझनपुर के क्षेत्राधिकारी सचिदानंद पाठक थानाध्यक्ष कौशाम्बी हेमराज सरोज महेवा घाट थाना पुलिस व क्यू आरटी सहित भारी मात्रा में फोर्स नगरेहा कला गांव पहुंचकर घटना का जायजा लिया और अन्य आरोपियो की तलाश शुरु कर दिया ।

जानकारी के लिए आपके बता दें कि ग्राम प्रधान विनोद सिंह का लड़का बिनय कल शनिवार की शाम अपने एक साथी के साथ खेतों की ओर जा रहा था तभी रास्ते में बैठी एक यादव परिवार की महिला को उसने भाभी कहकर बुलाया यह बात उस महिला के परिवारी जनों को नागवार गुजरी और उलाहना देने प्रधान के घर पहुंच गए इसी बात को लेकर कुछ कहासुनी प्रधान और दूसरे पक्ष के लोगो के बीच हुई और बात समाप्त हो गई, सुबह होते ही प्रधान के दरवाजे दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडा ईट पत्थर से लैस होकर चढ़ाई कर दिए जब तक ग्राम प्रधान विनोद सिंह कुछ समझ पाते तब तक उक्त लोगों ने मारपीट शुरू कर दी मारपीट इतनी बढ़ी की दोनों तरफ से लाठी डंडा चलना शुरू हो गए और महिलाएं भी ईट पत्थर एक दूसरे पर चलाना शुरु कर दिया यहां तक कि ग्राम प्रधान के दरवाजे खड़ा ट्रैक्टर को भी एक पक्ष के लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है, घायलों में प्रधान पक्ष के लोग अरविंद सिंह रिशु सिंह जितेन्द्र सिंह विनय सिंह आदि शामिल है वही दूसरे पक्ष के मनोज यादव शिव सागर यादव मुन्नालाल अनुरूद रणविजय मानसिंह आदि लोग घायल हैं ।

Post a Comment

0 Comments