ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र के टेढ़ी मोड़ शहजाद पुर पुलिस चौकी के पास ट्रक और ट्रैक्टर के टक्कर में 4 मजदूर घायल हो गए थे इन मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई है हादसे की घटना शनिवार की शाम की बताई जाती है मौत की जानकारी मिलते ही मजदूर के परिवार में कोहराम मच गया है ।
मिली जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के एक ईट भट्ठा से ईटा लादकर जा रहा ट्रैक्टर चालक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गया था घटना 5 सितंबर की शाम की है इस हादसे में ट्रैक्टर में सवार चालक सहित चार मजदूर घायल हो गए थे घायल मजदूरों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था हादसे में घायल मजदूर दिलीप कुमार की गंभीर स्थिति होने के कारण वहां से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर के लिए रिफर कर दिया गया इलाज के दौरान दिलीप कुमार पुत्र नरेश पासी की रविवार को मृत्यु हो गई दिलीप कुमार कोखराज थाना क्षेत्र के पलटीपुर अंदावा गांव का निवासी है आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण दिलीप श्री गणेश ईट भट्टे में काम करता था लेकिन हादसे में मौत होने के बाद परिवार में कमाने वाला कोई नहीं रह गया है जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
0 Comments