Ticker

6/recent/ticker-posts

पुर्व विधायक की जयंती पर निशुल्क पुस्तक वितरण किया गया, कई गणमान्य लोग रहे मौजूद....

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह


महोबा : जनपद में पुर्व विधायक स्वर्गीय बाबूलाल तिवारी की जयंती सप्ताह के समापन एवं शिक्षक दिवस के सुअवसर पर "स्वामी शांतानंद सरस्वती विद्या मंदिर उ.मा.विद्यालय, काकुन महोबा में टीम मुकुन्द फाउंडेशन के द्वारा पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का आरम्भ हरिद्वार से पधारे पंडित रामावतार जी द्वारा पूजन एवं भजन से किया, तत्तपश्चात बुन्देलखण्ड ग्राम सेवा भारती के सचिव डॉक्टर धर्मेंद्र मिश्रा द्वारा दादा जी के द्वारा शिक्षा के छेत्र में किये गए बहुमूल्य योगदान को बच्चों को बताया एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ उन्हें बधाई दी।श्री मनोज तिवारी जी के द्वारा विद्यालय में पारिजात का पौधा रोपित किया गया, तत्पश्चात कक्षा 9 एवं 10 के प्रतिभाशाली बच्चों को पाठ्य सामग्री पैक "मुकुन्द फाउंडेशन"के अध्यक्ष मनोज तिवारी द्वारा वितरित किये गए।लोक गायक जीतेन्द्र चौरसिया एवं शरद अनुरागी द्वारा भजन प्रस्तुत किये कार्यक्रम का सफल संचालन गुरु डॉ धर्मेंद्र मिश्रा द्वारा किया गया ।

Post a Comment

0 Comments