रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू, राजकुमार
कौशाम्बी : चायल क्षेत्र के मनौरी नई बस्ती मदर टेरेसा कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने मनाया धनतेरस व दीपावली। स्कूल के बच्चों ने स्कूल प्रबंधक के उपस्थित में दीपावली के पावन पर्व पर तरह-तरह के रंगोली व स्कूल में सजावट करके दीपावली मनायी। साथ में सभी बच्चों ने गणेश-लक्ष्मी जी का पूजा करके दीपावली मनाते नजर आयें। स्कूल प्रबंधक मनोज सोनी ने कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। जब श्री राम वनवास से अयोध्या लौटे थे उन्ही के उपलक्ष्य में पूरे देश में बड़ी धूमधाम से दीपावली का पर्व मनाया जाता है। अभिभावकों को संदेश देते हुए कहा कि पटाखे बच्चों के साथ उनकी देखरेख में ही छुड़वाएं जिससे कोई हादसा या घटना न घटित हों। पूजा में उपस्थित स्कूल प्रधानाचार्य अंजू वर्मा, अध्यापकाएं हुदा, रूकसार, शेफाली केशरवानी, वंदना शर्मा, सीमा केशरवानी, शिवानी, सरला शर्मा, पवन कुमार, दीपा सिंह, लक्ष्मी, काजल पांडेय, इत्यादि लोग उपस्थित रहें।
0 Comments