रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : होमगार्डस विभाग द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत शनिवार को 500 होमगार्डस जवानों द्वारा पैदल/मोटर साइकिल से तिरंगा यात्रा कम्पनी बाग के गेट नं0-3 से प्रारम्भ हुई, जो हिन्दु हाॅस्टल चैराहा, लोक सेवा आयोग चैराहा, धोबी घाट चैराहा, हीरा हलवाई चैराहा, साई मंदिर होते हुए सर्किट हाउस तक निकाली गयी। तिरंगा यात्रा के सर्किट हाउस पहुंचने पर वहां पर एक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा की मुख्य अतिथि मा0 सांसद रीता बहुगुणा जोशी, विशिष्ट अतिथि मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री रहे। सर्वप्रथम मा0 सांसद महोदया, मण्डलायुक्त महोदय एवं जिलाधिकारी महोदय, डिप्टी कमाण्डेंट जनरल होमगार्डस श्री संतोष कुमार, मण्डलीय कमाण्डेंट होमगार्डस श्री डी0डी0 मौर्या, जिला कमाण्डेंट होमगार्डस श्री अमित कुमार पाण्डेय द्वारा अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मा0 सांसद महोदया ने अपने सम्बोधन में मा0 प्रधानमंत्री जी को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने होमगार्डस जवानों की ड्यूटी की सराहना की। इसी क्रम में मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने कहा कि होमगार्डस जवानों को असुविधाओं में भी ड्यूटी करने की प्रशंसा की व 26 जनवरी सहित अन्य अवसरों पर होमगार्डस जवानों की परेड टोली को प्रथम स्थान पाये जाने की प्रशंसा करते हुए इस तिरंगा यात्रा की बधाई दी गयी। जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने कहा कि होमगार्डस जवानों को विभिन्न त्यौहारों, बाढ़ आपदा, बारिस आदि के अवसर पर भी बड़ी लगन एवं निष्ठा के साथ ड्यूटी करने की प्रशंसा करते हुए तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की बधाई दी। मण्डलीय कमाण्डेंट होमगार्डस द्वारा मा0 सांसद महोदया, मण्डलायुक्त महोदय एवं जिलाधिकारी महोदय को धन्यवाद ज्ञापन किया। अमृत महोत्सव कार्यक्रम राष्ट्रगान के उपरांत सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रंजना त्रिपाठी द्वारा किया गया।
0 Comments