Ticker

6/recent/ticker-posts

ईदगाह एवं मस्जिदों में शांति और सौहार्द के साथ हुई ईद-उल-अजहा की नमाज़...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : जनपद में शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया बकरीद का त्यौहार। पुलिस प्रशासन की ओर से सभी जगह पर किए गए थे सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम। कौशाम्बी जिले में बृहस्पतिवार को ईदगाहों और मस्जिदों में शांतिपूर्ण ढंग से लोगों ने अकीदत के साथ अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज़। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के अषाढ़ा स्थित मदार नगर मस्ज़िद में नमाज़ की अगली साफा में जगह हासिल करने के लिए नमाजी 6:00 बजे से मस्ज़िद में एकत्र होना शुरू हो गए और 7:30 बजे मौलाना मकसूद ने मस्जिद में ईद-उल-अजहा की नमाज़ अकीदत के साथ अदा कराई साथ ही नमाज़ बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी और मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हुआ इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देशवासियों को आपस में मिलजुल कर प्यार से रहने का संदेश दिया साथ ही नमाज़ के दौरान शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिएं अषाढ़ा पुलिस चौकी प्रभारी कमलेश कुमार एवं पुलिस कांस्टेबल शमशाद अंसारी कांस्टेबल सुशील कुमार कांस्टेबल विकास यादव आदि पुलिसकर्मी बल तैनात रहें। मौलाना मकसूद ने बताया कि मुस्लिमों का सबसे बड़ा पर्व ईद-उल-अजहा यानी बकरीद है इस्लाम धर्म के लोगों का ‌एक प्रमुख त्योहार है आपको बता दें कि इस्लामिक मान्यता के अनुसार पैगंबर हज़रत इब्राहिम द्वारा अपने बेटे हज़रत इस्माइल को इसी दिन अल्लाह के हुक्म पर अल्लाह की राह में कुर्बानी करने जा रहे थे जैसे ही इब्राहिम अपने बेटे की कुर्बानी देने के लिए तैयार हुए अल्लाह ने इस्माइल की जगह एक भेड़ा को बदल दिया जिस की कुर्बानी दी गई अल्लाह ने इब्राहिम के बेटे को जीवनदान दिया इसीलिए दुनिया भर के मुसलमान इस घटना को याद रखने के लिए एक जानवर विशेष रुप से भेंड़ा या बकरे की कुर्बानियां देते हैं और बकरीद का त्योहार भाई-चारे को बढ़ावा देने वाला त्यौहार है इस त्यौहार को सभी आपस में मिलकर मनातें हैं और खुदा से सुख शांति और बरकत के लिए दुआएं मांगते हैं पूरे विश्व में ईद-उल-अजहा की ख़ुशी का पर्व मनाया जाता है साथ ही नमाज़ में आए लोगों को मौलाना ने बताया कि हम सबका कर्तव्य है कि राज्य सरकार द्वारा जिस जानवर की कुर्बानी की इजाजत दी गई है उसी की कुर्बानी करें कुर्बानी करते समय हर प्रकार की एहतियात बरतें और अन्य धर्म मजहब के लोगों के जज़्बात का ख़्याल रखना चाहिए जिससे किसी को बुरा ना लगे हमें अपने अंदर की बुराइयों को खत्म करने के प्रयास करने चाहिए हम सब भारत वासियों को अपने देश की तरक्की के लिए मिलकर काम करना चाहिए इसके बाद मौलाना मकसूद ने दुआ कराई देश और प्रदेश की तरक्की एवं खुशहाली और अमन-चैन के लिए अकीदतमंदों ने मांगी दुआए एक साथ सैकड़ों हाथ उठे दुआ के लिए सभी ईदगाहों और मस्जिदों  में पुलिस कर्मी तैनात रहे तथा पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी समेत जनपद के सभी थाना प्रभारी साथ ही पश्चिम शरीरा थानाध्यक्ष एवं चौकी इंचार्ज व पुलिस बल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए ईद-उल-अजहा की नमाज़ को सकुशल संपन्न कराया गया। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद थी।

Post a Comment

0 Comments