रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : जनपद के थाना खुल्दाबाद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 31.12.2023 को अभियुक्त हीरा शेख पुत्र पुन्ना शेख निवासी– अबुबकर मस्जिद मुस्तफा गार्डेन के पीछे झुग्गी झोपड़ी थाना करैली जनपद प्रयागराज को माली पार्क गेट के पास अटाला थाना क्षेत्र खुल्दाबाद से गिरफ्तार कर कब्जे से 04 अवैध देशी बम बरामद किये गये। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 233/2023 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 पंजीकृत किया गया नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- हीरा शेख पुत्र पुन्ना शेख निवासी – अबुबकर मस्जिद मुस्तफा गार्डेन के पीछे झुग्गी झोपड़ी थाना करैली जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 30 वर्ष। पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0 233/2023 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 थाना खुल्दाबाद कमिश्नरेट प्रयागराज। आपराधिक इतिहास का विवरण- 1. मु0अ0सं0 247/2023 धारा 379/411 भा0द0वि थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. मु0अ0सं0 123/2023 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 थाना कोतवाली कमिश्नेरट प्रयागराज। 3. मु0अ0सं0 48/2019 धारा 41 भा0द0वि0 थाना सिविल लाइन्स कमिश्नेरट प्रयागराज। 4. मु0अ0सं0 577/2018 धारा 392/411 भा0द0वि0 थाना सिविल लाइन्स कमिश्नेरट प्रयागराज। बरामदगी का विवरण- 04 अवैध देशी बम गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम 1. उ0नि0 लाल भरत यादव, चौकी प्रभारी अटाला, थाना खुल्दाबाद कमिश्नरेट प्रयागराज। 1. का0 पुष्पेन्द्र कुमार, थाना खुल्दाबाद कमिश्नरेट प्रयागराज।
0 Comments