रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : थाना धूमनगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 31.11.2023 को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त श्याम उर्फ नान्हू पुत्र ताराचन्द्र पटेल निवासी पूरामुफ्ती गेट के पास थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को दामूपुर मोड के पास थाना क्षेत्र धूमनगंज से गिरफ्तार कर कब्जे से 04 अवैध देशी बम बरामद किये गये । उक्त गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 718/2023 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- श्याम उर्फ नान्हू पुत्र ताराचन्द्र पटेल निवासी पूरामुफ्ती गेट के पास थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज, उम्र 24वर्ष। पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0 718/2023 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।आपराधिक इतिहास का विवरण-मु0अ0सं0 706/2022 धारा 380/411 भा0द0वि0 थाना धूमनगंज कमिश्रनेट प्रयागराज। बरामदगी का विवरण-04 अवैध देशी बम गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-1. नि0 राजेश कुमार मौर्या, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 अखण्ड प्रताप सिंह, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. का0 कपिल बाबू, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
0 Comments