ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद में रविवार के दिन असरावल कलां गांव में समाजसेवी मोहम्मद सानू द्वारा एक किसान बैठक का आयोजन किया गया, इस बैठक में भारतीय किसान यूनियन के किसान नेता राकेश टिकैत सम्मिलित हुए, दौरान बैठक में पहुंचते ही किसान नेता राकेश टिकैत का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया, जिसके बाद बैठक में किसानों को संबोधित करते हुए किसान नेता राकेश टिकैट ने कहा कि प्रयागराज के क्षेत्रों में नशा का कारोबार तेजी से हो रहा है जिससे सबसे ज्यादा किसान पीड़ित है वह अपनी मेहनत की कमाई और फसलों से हो रही आमदनी को नशे में ही उड़ा दे रहा है जिससे वह विकसित नहीं हो पा रहा है ।
उन्होंने किसानों को कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा नशा मुक्ति पर आंदोलन करें और नशे से दूर रहें, राकेश टिकट ने कहा कि क्षेत्र में सरकारी उपयोग के लिए की गई अधिग्रहण भूमि का किसानों का उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है जिससे किसान परेशान हो रहे हैं, जबरन सरकार द्वारा उनकी जमीनों का अधिग्रहण कर लिया जाता है इस पर भी किसानों को आंदोलन की तैयारी करनी चाहिए, बैठक में समाजसेवी सानू के साथ साथ तमाम किसान नेता और ग्रामीण मौजूद रहे ।
0 Comments