ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद में ओवरलोड चलने वाली ट्रकों पर जब कार्यवाही की बात आती है तब क्षेत्रीय थाना प्रभारी यह कहते हुए पल्ला झाड़ते हैं कि ओवरलोड ट्रकों पर कार्यवाही परिवहन विभाग के द्वारा की जाएगी, लेकिन उन्ही ओवरलोड ट्रकों से अवैध वसूली लगातर की जाती है पूरामुफ्ती थाना के सामने से रोज रात में ओवरलोड बालू लदी ट्रैकों से पुलिस की वसूली चलती है जिसका एक ऑडियो भी वायरल हुआ था जिसमें एक दरोगा ने जीप के ड्राइवर पर आरोप लगाते हुए सेटिंग की बात बताई थी, ऐसा ही अब एक अवैध वसूली का मामला कीटगंज थाना अंतर्गत बैरहना बांगड़ धर्मशाला चौराहे से सामने आ रहा है जहां पर थाने के सिपाही द्वारा ओवरलोड ट्रकों से अवैध वसूली करने का वीडियो वायरल हुआ हैं, जिससे तो यही प्रतीत होता है कि पुलिसिया परमिट पर ही जनपद में ओवरलोड ट्रकें चल रही है, इसी तरह से अवैध बालू खनन जहां खीरी थाना क्षेत्र में टोंस नदी में लगातार हो रहा है तो वहीं इस अवैध खनन में भी खीरी थाने की सहभागिता से भी इनकार नहीं किया जा सकता है, क्योंकि अगर थाने के सिस्टम के बिना कोई भी बालू और गिट्टी लदा ट्रैक्टर, ट्रक थाना क्षेत्र से गुजरती हैं तो उन पर कार्यवाही तुरंत होती है, यदि वही ट्रैक्टर, ट्रक थाने के सिस्टम से चलते हैं तो पुलिस उन्हें स्वयं संरक्षण देती है, आखिर कब तक अवैध वसूली के चलते थाना पुलिस के लोग पूरे पुलिसिया विभाग को बदनाम करते रहेंगे ।
0 Comments