Ticker

6/recent/ticker-posts

थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : थाना सिविल लाइन्स पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत  मु0अ0सं0 197/2024 धारा 147/323/504/506/ 342/308 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अबू तालिब पुत्र फरमूद निवासी मडियाडीह भरेठा थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक- 30.05.2024 को धरनास्थल  के पास सर्विस लेन थाना क्षेत्र सिविल लाइन्स से गिरफ्तार कर कब्जे से 01 अवैध देशी पिस्टल .32 बोर व 02 जिन्दा कारतूस .32 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गयी। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-अबू तालिब पुत्र फरमूद निवासी मडियाडीह भरेठा थाना पूरामुफ्ती  जनपद प्रयागराज, उम्र लगभग 27 वर्ष। पंजीकृत अभियोग का विवरण-.मु0अ0सं0 197/2024 धारा 147/323/504/506/ 342/308 भा0द0वि0 व 3/25 आयुध अधिनियम थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज। बरामदगी का विवरण- 01 अवैध देशी पिस्टल .32 बोर व 02 जिन्दा कारतूस .32 बोर। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण- 1.उ0नि0 कृष्ण मुरारी चौरसिया, थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज। 2.उ0नि0 अभय चन्द, थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज। 3.उ0नि0 अनुज कुमार भारती, थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज। 4.प्र0उ0नि0 शिवम मिश्रा, थाना सिविल लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज।

Post a Comment

0 Comments