रिपोर्ट- विकास पटेल
प्रयागराज : थाना धूमनगंज पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त फिरोज मोमिन पुत्र मुस्तफा मोमिन निवासी आजाद बक्सी मुर्गा दरबार करैली थाना करैली जनपद प्रयागराज को डिवाइडर रोड नीमसरांय के पास थाना क्षेत्र धूमनगंज से गिरफ्तार कर कब्जे से 02 अवैध देशी बम बरामद किये गये । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 253/2024 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- फिरोज मोमिन पुत्र मुस्तफा मोमिन निवासी आजाद बक्सी मुर्गा दरबार करैली थाना करैली जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 21 वर्ष। पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 253/2024 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। बरामदगी का विवरण- 02 अवैध देशी बम गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- 1. उ0नि0 रामकुमार पाण्डेय, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. प्रशिक्षु उ0नि0 कमलेश प्रसाद, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
0 Comments