Ticker

6/recent/ticker-posts

संगम नगरी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कहा इंडी गठबंधन वालों को भारत का गौरव हजम नही होता...

रिपोर्ट-ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : जनपद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को परेड ग्राउंड मैदान में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान अब एक्सप्रेस-वे से होती है विकास से होती है। भारत अब अपनी आवाज दुनिया में बुलंद कर रहा है। भारत ने जी 20 का आयोजन करवाता है और पूरी दुनिया देखकर हैरान हो जाती है। पीएम मोदा ने कहा कि भारत की इस तरक्की से सब खुश है, लेकिन सपा, कांग्रेस, और इंडी गठबंधन वालो को भारत का गौरव हजम नहीं होता। इंडी गठबंधन वालो का एजेंडा है कि 370 फिर से लाएंगे सीएए रद्द करेंगे भ्रष्टाचार के खिलाफ बने कानून को समाप्त करेंगे। इंडी गठबंधन से देश का विकास नहीं हो सकता। प्रयागराज को ही देख लो सपा, कांग्रेस सरकारों में क्या होता था। भीड़ में भगदड़ मच जाती थी, लोगों की जान चली जाती थी यह इसलिए होता था कि क्योंकि कुम्भ से ज्यादा अपने वोट बैंक की चिंता रहती थी। राम मंदिर का बहिष्कार करने वाले ये लोग सनातन को डेंगू मलेरिया कहने वाले ये लोग अगले साल होने वाले कुम्भ को अच्छे से होने देते क्या। मोदी का मंत्र है कि विकास भी विरासत भी। पीएम ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि यहाँ बहन-बेटियाँ सुरक्षित नही थी। व्यापारियों के पास कभी भी वसूल का फरमान आ जाता था प्रयागराज में गोलियाँ चलती थी। जब से भाजपा सरकार आई है माफिया के खिलाफ यहाँ सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सपा सरकार में माफिया गरीबों की जमीन कब्जा करते थे। अब उसके अवैध महल तोड़कर भाजपा सरकार गरीबों के लिए घर बनवा रही है। पीएम ने कहा कि प्रयागराज शिक्षा का बहुत बड़ा केन्द्र रहा है। युवा भूल नही सकते सपा सरकार में आपके सपनों को चकनाचूर कर दिया जाता था। मेहनत आपकी और नौकरी किसी और को दी जाती थी। कांग्रेस और सपा पिछड़ों दलितों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाह रही है। आपका हक हम मरने नही देंगे। यह मोदी की गांरटी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम आपकी सेवा करते रहेंगे। दूसरी कड़ी में उन्होंने कहा कि आप नीरज त्रिपाठी और प्रवीण पटेल को भारी मतों से जिताकर संसद भेजिए। और प्रत्याशियों को जिताने कि अपील की। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एक तरफ गुंडों-माफियाओं को शरण देने वाली सपा, बसपा, कांग्रेस है। इसीलिए आप सभी से कहना चाहता हूँ कि चार जून को 400 पार का नारा आप लोग जरुर सफल बनायेंगे ।

Post a Comment

0 Comments