ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले आईपीएस अधिकारियों की सूची में एक और नाम शामिल हो गया है। अब पूर्व आईपीएस प्रेम प्रकाश भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं आपको बताते चलें कि पूर्व आईपीएस प्रेम प्रकाश ने मंगलवार को बीजेपी ज्वाइन कर ली है। लखनऊ स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की मौजूदगी में प्रेम प्रकाश को बीजेपी में शामिल कराया गया है। इससे पहले पूर्व डीजीपी ब्रजलाल, पूर्व डीजीपी विजय कुमार, पूर्व आईपीएस असीम अरुण, ईडी के संयुक्त निदेशक रहे राजेश्वर सिंह भी बीजेपी का दामन थाम चुके हैं। पूर्व आईपीएस ब्रजलाल इस समय राज्य सभा सांसद हैं राजेश्वर सिंह लखनऊ की सरोजनी नगर विधान सभा से विधायक हैं वहीं पूर्व आईपीएस असीम अरुण समाज कल्याण मंत्री हैं। पार्टी कार्यालय पर सदस्यता कार्यक्रम के दौरान पूर्व आईपीएस प्रेम प्रकाश ने मीडिया से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बसपा को लेकर कहा कि मायावती से सीधे किसी विषय में अधिकारियों बात नहीं हो पाती थी। उस समय ब्यूरोक्रेटिक राज्य था एक अधिकारी को कैबिनेट सेक्रेटरी बनाया गया था इससे दिक्कतें होती थीं। वहीं समाजवादी पार्टी को लेकर उन्होंने कहा कि किसी से छिपा नहीं है कि बहुजन समाज के अधिकारी सबसे ज्यादा पीड़ित सपा सरकार में हुए। जैसे ही बसपा सरकार बदली प्रोन्नति में आरक्षण पाए अधिकारियों को रिवर्ट किया गया ।
इससे हजारों अधिकारी प्रभावित हुए थे स्टूडेंट का वजीफा बंद किया गया था। छात्रावास का ग्रांट बंद किया गया था सपा के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हो जाती थी तो डीएम और एसपी को बाध्य किया जाता था जहां से पकड़ा है वहीं छोड़ना होगा। लेकिन भाजपा की सरकार में मामला बदलकर संवैधानिक तौर पर हो गया है। इस सदस्यता कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर मौजूद रहे ।
IPS Adhikari Prem Prakash BJP Narendra Modi election 2024 Loksabha up
0 Comments