रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : थाना एयरपोर्ट पुलिस ने 02 अभियुक्तों 1. सानू पुत्र लईक अहमद निवासी सिलना नसीरपुर थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज 2. शहनबाज अहमद पुत्र हसीन अहमद निवासी ग्राम लखनपुर थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज को दिनांक- 26.05.2024 को थाना एयरपोर्ट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम निकट डेयरी बहद ग्राम लखनपुर रोड के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त सानू उपरोक्त के कब्जे से 01 अवैध तमन्चा .315 बोर, 01 जिंदा कारतूस .315 बोर व अभियुक्त शहनबाज उपरोक्त के कब्जे से 05 अवैध जिन्दा देशी बम बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 83/2024 धारा 3/25 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1.सानू पुत्र लईक अहमद निवासी सिलना नसीरपुर थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज, उम्र 38 वर्ष। 2.शहनबाज अहमद पुत्र हसीन अहमद निवासी ग्राम लखनपुर थाना एयरपोर्ट जनपद प्रयागराज, उम्र 26 वर्ष। पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 83/2024 धारा 3/25 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज। बरामदगी का विवरण- 1. अभियुक्त सानू उपरोक्त के कब्जे से 01 अवैध तमन्चा .315 बोर, 01 जिंदा कारतूस .315 बोर 2. अभियुक्त शहनबाज उपरोक्त के कब्जे 05 अवैध जिन्दा देशी बम गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम 1. उ0नि0 संतोष कुमार, थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 ताहिर हुसैन खान, थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. उ0नि0 मनीष कुमार उपाध्याय, थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. हे0का0 रियाजुद्दीन, थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज।
0 Comments