ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में पिपरी थाना क्षेत्र के पिपरहाई गांव में दबंगों ने जमीनी विवाद के लेकर एक पिता पुत्री को पीटकर लहुलुहान कर दिया। घायल अवस्था में पिता पुत्री थाना पिपरी पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध शिकायती पत्र देकर मामला दर्ज करा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पिपरी थाना क्षेत्र के पिपरहाई गांव का रहने वाला व्यक्ति लाल चंद्र पुत्र स्वर्गीय राम दास का अपने परिवार के लोगो से जमीनी विवाद चल रहा है इसी बात को लेकर उसके पट्टीदार लाठी डंडा लेकर उसके घर पर चढ़ आये और उसे उसकी पुत्री रीना समेत मारपीट कर लहुलुहान कर दिया। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है ।
0 Comments