Ticker

6/recent/ticker-posts

उजिहनी आइमा पोलिंग बूथ का सीओ चायल ने किया निरीक्षण, जानी सुरक्षा व्यवस्था...


रिपोर्ट-जैगम हलीम 

कौशाम्बी : लोकसभा चुनाव 2024 के छठवें चरण में हो रहे मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिए चाक चौबंद व्यवस्था बनाई थी। सुबह 5 बजे से ही लोग मतदान के लिए अपने घरों से पोलिंग बूथ की ओर निकलने लगे हैं। फूलपुर संसदीय क्षेत्र में आने वाली एक ग्राम पंचायत उजिहनी आइमा में भी चुनाव सकुशल संपन्न कराया गया। इस पोलिंग बूथ पर कौशाम्बी पुलिस की जिम्मेदारी बनाई गई थी जिसे देखते हुए सीओ चायल ने मतदान केंद्र का निरीक्षण करते हुए लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। मतदान केंद्र पर पहुंच कर सीओ चायल ने लोगों से कहा कि वह निडर होकर मतदान करे पुलिस फोर्स पूरी तरह से सुरक्षा में तैनात हैं। उन्हें एजेंटों को भी सुरक्षा की दृष्टि से हिदायत दिया कि कोई फर्जी व्यक्ति वोटिंग पर नही आने पाये आप लोग अपनी जिम्मेदारी का सही तरीके से निर्वाहन करिए ।
Election Loksabha 2024 PM Modi Akhilesh Yadav Congress Samajwadi BJP 

Post a Comment

0 Comments