Ticker

6/recent/ticker-posts

पटेल जन सेवा ट्रस्ट के लोगों ने चलाया सफाई अभियान, पूरामुफ्ती में झाड़ू लगाकर किया श्रमदान...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

प्रयागराज : जनपद में रविवार को पटेल जन सेवा ट्रस्ट ने पूरामुफ्ती थाना के समीप जीटी रोड पर सफाई अभियान का शुभारंभ किया। जिसमें ट्रस्ट के सैकड़ों सदस्यों ने जीटी रोड किनारे एकत्रित कूड़ा कर्कट को जेसीबी मशीन की सहायता से साफ़ किया। सदस्यों ने हाथों में झाड़ू लेकर जीटी रोड किनारे गंदगी से भरी पटरी को भी साफ किया। बतादें कि दिनांक 26 मई 2024 दिन रविवार को पटेल जन सेवा ट्रस्ट द्वारा स्वच्छ भारत सफाई अभियान चलाया गया, जिसमे पटेल जन सेवा ट्रस्ट के सैकड़ों सदस्यों ने हिस्सा लेकर रोड किनारे साफ सफाई का काम किया ।

इस दौरान ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी और सदस्यगण सफाई अभियान में शामिल हुए और भीषण गर्मी में स्वच्छता अभियान को सफल बनाया। सफाई अभियान के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बताया कि पटेल जन सेवा ट्रस्ट कार्यालय पूरामुफ्ती के समीप पंचायत भवन के सामने से पुरानी बाजार कोल्डस्टोर के सामने तक आपार गंदगी का अंबार लगा हुआ था जिसे ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा श्रम दान करते हुए जेसीबी और ट्रैक्टर के माध्यम से साफ करा दिया गया है और आने वाले हर सप्ताह में रविवार के दिन यह कार्य क्षेत्र में अन्य जगहों पर भी किया जाएगा ।

साथ ही पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए आगे और भी कार्य करते रहेगें, इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर ज्ञान सिंह पटेल अध्यक्ष, कुलदीप सिंह सचिव, सोम सिंह, मान सिंह लिक्कन, पिंटू पटेल जेसीबी, अनूप सिंह पटेल, एवन सिंह, राम नरेश, धारा सिंह, राहुल सिंह, विनोद पटेल, अभिषेक सिंह, राजू सिंह, अभय सिंह, छत्रपाल सिंह, सचिन सिंह, नौदीप सिंह, आदि तमाम सदस्यगण मौजूद रहें ।

Post a Comment

0 Comments