ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद में एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव की रहने वाली पीड़ित विवाहिता ने पुलिस आयुक्त से शिकायत करते हुए बताया कि उसका पति उसे दहेज के लिए मारता पीटता है उसके ससुराली भी उसे प्रताड़ित करते हैं जिससे वह परेशान होकर अपने 9 महीने के बच्चे के साथ मैके में रहकर गुजर बसर कर रही है। मामले की शिकायत उसने कई बार स्थानीय थाना एयरपोर्ट में किया लेकिन पुलिस आरोपी पति से साठगांठ बनाकर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है, जिसके चलते वह बुधवार को पुलिस आयुक्त के कार्यालय में पहुंचकर मामले की शिकायत किया है। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त को फरियाद सुनाते हुए अपने पति पर क़ानूनी कार्यवाही की मांग किया है। मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव की रहने वाली सुहानी पत्नी आसान कुमार की शादी लगभग दो वर्ष पहले आसान कुमार पुत्र शिव कुमार के साथ लव मैरिज से हुई थी, जिसके संसर्ग से उसका एक 9 माह का बच्चा भी है। शादी के कुछ महीने बाद से ही पीड़िता को उसके ससुराली पति आसान कुमार, ससुर शिव कुमार पुत्र कुल्लू, सास राम सुमेरी, ननद रानी, शिवरानी, जेठ आकाश कुमार व राजा पुत्र पप्पू निवासीगण ग्राम भगवतपुर थाना एयरपोर्ट कमिश्नरेट प्रयागराज, सभी मिलकर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे, मारने पीटने लगे। साथ ही धमकाने लगे कि अपने पिता से हमें एक लाख रुपए नगद, एक मोटर साइकिल लाकर दो नहीं तो हम तुम्हें यहां रहने नही देंगे, जान से मारकर फ़ेंक देंगे। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने एकराय होकर दिनांक 29 अप्रैल 2024 को समय लगभग 11 बजे दिन में लात घूसों और चप्पलों से उसे मारपीट कर चोटिल कर दिया ।
पति ने घसीटते हुए घर से बाहर निकाल दिया, गाली देते हुए कहा है कि पहले दहेज में मांगे गये सामान लेकर आओ फिर घर में घुसने देंगे। उक्त लोगों की मारपीट से पीड़िता के पीठ में चोटें आई हैं। उक्त लोग प्रार्थिनी के माता पिता को भी गाली गलौज कर मारने पीटने की धमकियां दे रहे हैं। आरोप है कि पीड़िता द्वारा स्थानीय थाना में शिकायती पत्र देने के बाद भी अभी तक पुलिस ने उसका मामला दर्ज नहीं किया है। फिलहाल पुलिस आयुक्त ने पीड़िता की शिकायत सुनने के बाद एयरपोर्ट पुलिस को मामला दर्ज करके उसके ससुरालियों पर कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश है ।
0 Comments