Ticker

6/recent/ticker-posts

फूलपुर सीट से भाजपा के प्रवीण पटेल जीते, मुकाबले में सपा के अमरनाथ सिंह मौर्या की हुई हार...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

प्रयागराज : फूलपुर लोकसभा सीट भाजपा के प्रवीण पटेल ने जीत ली है। प्रवीण ने सपा के अमरनाथ सिंह मौर्य को करीबी मुकाबले में 4332 वोटों से हरा दिया है। बीजेपी के प्रवीण पटेल को 452600 वोट मिले हैं। अमरनाथ मौर्य को 448268 वोट मिले हैं। बसपा के जगन्नाथ पाल तीसरे स्थान पर हैं। उन्हें 82586 वोट मिले हैं। मोदी लहर में 2014 में इस सीट पर भाजपा के केशव प्रसाद मौर्य ने जीत हासिल की थी। 2017 में योगी सरकार में केशव प्रसाद के डिप्टी सीएम बनने पर हुए उपचुनाव में यह सीट सपा ने भाजपा से छीन ली थी, पिछले चुनाव में भाजपा ने दोबारा इस पर कब्जा किया था। 2014 में बीजेपी के केशव प्रसाद ने 5,03,564  वोट हासिल कर सपा के धर्म क्षराज सिंह पटेल को हराया था। धर्म राज पटेल को 1,95,256 और तीसरे नंबर पर रहे बसपा के कपिल मुनि करवरिया को 1,63,710 वोट मिले थे। कांग्रेस ने क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को उस समय उतारा था। कैफ केवल 58,127 वोट ही हासिल कर सके थे। फूलपुर सीट पर पिछड़ों की निर्णायक भूमिका हमेशा से रहती है। इनमें भी कुर्मी मतदाताओं की बड़ी भूमिका होती है।  1977 में कमला बहुगुणा जीती थीं। इसके बाद 12 चुनाव हुए और 11 बार पिछड़ी जाति के उम्मीदवार विजयी रहे। अगड़ी जाति से कपिल मुनि करवरिया की ही जीत हुई है। इनके अलावा 2004 में अतीक अहमद की जीत हुई थी तो 2014 में केशव प्रसाद मौर्य जीते थे। शेष नौ चुनावों में भी कुर्मी उम्मीदवार ही संसद पहुंचने में सफल रहे। आजादी के बाद हुए दूसरे लोकसभा चुनाव में प्रयागराज जिले की संसदीय सीटों का नाम बदल दिया गया था। इलाहाबाद ईस्ट कम जौनपुर वेस्ट सीट को फूलपुर और इलाहाबाद वेस्ट सीट को इलाहाबाद नाम मिला। फूलपुर से चुनाव लड़े पंडित जवाहर लाल नेहरू और उनकी जन्मभूमि का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला लाल बहादुर शास्त्री को। इलाहाबाद सीट से शास्त्री और फूलपुर सीट से पंडित नेहरू और मसुरियादीन दोनों जीते थे ।

फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में पाचं विधानसभा सीटें फाफामऊ, सोरांव, फूलपुर, इलाहाबादा पश्चिम और इलाहाबाद उत्तर शामिल हैं। इनमें सोरांव में सपा का कब्जा है। अन्य चार सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। इस लोकसभा सीट पर अब तक बने सांसदों में 1952 जवाहर लाल नेहरू और मसुरिया दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, 1957 जवाहर लाल नेहरू और मसुरिया दिन  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, 1962 जवाहर लाल नेहरू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, 1964 विजया लक्ष्मी पंडित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, 1967 विजया लक्ष्मी पंडित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, 1969 जनेश्वर मिश्र संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी, 1971 विश्वनाथ प्रताप सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, 1977    कमला बहुगुणा जनता पार्टी, 1980 बीडी सिंह जनता पार्टी सेक्युलर, 1984 राम पूजन पटेल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, 1989 राम पूजन पटेल जनता दल, 1991 राम पूजन पटेल जनता दल, 1996 जंग बहादुर पटेल समाजवादी पार्टी, 1998 जंग बहादुर पटेल समाजवादी पार्टी, 1999 धर्मराज पटेल समाजवादी पार्टी, 2004 अतीक अहमद समाजवादी पार्टी, 2009 कपिल मुनि करवरिया बहुजन समाज पार्टी, 2014    केशव प्रसाद मौर्य भारतीय जनता पार्टी, 2018 नागेन्द्र प्रताप पटेल समाजवादी पार्टी, 2019 केशरी देवी पटेल        भारतीय जनता पार्टी के सासंद रह चुके हैं। फिलहाल अब इस पर फिर से एक बार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवीण पटेल का कब्जा हो गया है ।
Loksabha election 2024 BJP Sansad Pravin Patel Loksabha Seat

Post a Comment

0 Comments