Ticker

6/recent/ticker-posts

गुरुद्वारे के पास अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, कई सवारियां घायल...

रिपोर्ट-राजकुमार

प्रयागराज : पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के गुरुद्वारे के पास तेज रफ्तार ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ऑटो पलटते देख आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो शहर की तरफ से पूरामुफ्ती की ओर आ रहा था। जैसे ही वह गुरुद्वारे के पास पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो में कई सवारियां बैठी थीं, जिन्हें हादसे में चोटें आईं। घायलों में मोहम्मद अहमद पुत्र शब्बीर अहमद निवासी माझियारी चक, थाना कौशाम्बी भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि वह मुंडेरा स्थित नारायण स्वरूप अस्पताल में भर्ती अपने एक रिश्तेदार को देखने गए थे। वहां से ऑटो में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पूरामुफ्ती गुरुद्वारे के पास ऑटो अचानक पलट गया। घटना की सूचना मिलने पर पूरामुफ्ती पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments