ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : शहर इलाहाबाद लोकसभा सीट कांग्रेस के उज्जवल रमण सिंह ने भाजपा से छीन ली है, उज्जवल रमण सिंह ने भाजपा के नीरज त्रिपाठी को करीब 45 हजार बोटों से हरा दिया है। भाजपा ने अपनी सीटिंग एमपी रीता बहुगुणा जोशी की जगह पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी को दिया था। उज्जवल रमन सिंह ने 45034 वोटों से नीरज को हराया है। उज्जवल रमन सिंह को 378810 वोट मिले। नीरज त्रिपाठी को 333776 वोट मिले हैं। मतगणना के शुरुआत से ही भाजपा के नीरज त्रिपाठी पिछड़
गए थे।इलाहाबाद में इस बार विरासत संभालने की लड़ाई थी। नीरज के पास जहां केशरी नाथ त्रिपाठी की विरासत संभालने की जिम्मेदारी थी। वहीं पूर्व सांसद सपा के कद्दावर नेता रेवती रमण सिंह के बेटे उज्जवल रमण सिंह को भी पिता की विरासत को बढ़ाना था। उज्जवल रमण सिंह चुनाव से कुछ दिन पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए और उसके ही टिकट पर मैदान में उतरे थे। पिछले चुनाव में भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी ने 1 लाख 84 हजार से ज्यादा मतों से यहां जीत हासिल की थी। रीता बहुगुणा जोशी को 4.94 लाख और सपा के राजेंद्र सिंह पटेल 3.10 लाख वोट मिले थे। यहां की पांच में से तीन सीटों पर भाजपा और एक सीट पर उसकी सहयोगी अपना दल का कब्जा है। एक सीट सपा के पास है।
इलाहाबाद लोकसभा सीट से वीपी सिंह, लाल बहादुर शास्त्री, जनेश्वर मिश्र, अमिताभ बच्चन, मुरली मनोहर जोशी जैसे कद्दावर लोग सांसद बन चुके हैं। बतादें कि अभी तक यह लोग इस लोकसभा सीट से सांसद बन चुके हैं 1952 श्रीप्रकाश कांग्रेस, 1952 पुरूषोत्तम दास टंडन कांग्रेस, 1957 लाल बहादुर शास्त्री कांग्रेस, 1962 लाल बहादूर शास्त्री कांग्रेस, 1967 हरि कृष्ण शास्त्री कांग्रेस, 1971 हेमवती नंदन बहुगुणा कांग्रेस, 1977 जनेश्वर मिश्र जनता पार्टी, 1980 विश्वनाथ प्रताप सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, 1980 कृष्ण प्रकाश तिवारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, 1984 अमिताभ बच्चन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस समेत और कई पार्टी के नेता इस सीट से सांसद बन चुके हैं। फिलहाल अब इस सीट पर फिर से गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह का कब्जा हो गया है ।
Loksabha election 2024 pm Narendra Modi Congress BJP Congress gathbandhan pratyashi Ujjwal Raman Singh MP
0 Comments