Ticker

6/recent/ticker-posts

क्राइम ब्रांच की साइबर सेल टीम ने अभियान चलाकर स्कूली छात्रों को किया जागरुक...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : पुलिस आयुक्त व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त नगर तथा अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) व सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे साइबर जागरुकता अभियान व मिशन शक्ति 4.0 विशेष अभियान के क्रम में क्राइम ब्रांच की साइबर सेल टीम द्वारा दिनांक-30.07.2024 को मुंशी रामानंद सिंह स्कूल व कॉलेज पटेल नगर झूंसी प्रयागराज में साइबर जागरुकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ट्रेडिंग व शेयर बाजार में इनवेस्ट के नाम पर होने वाले फ्रॉड, ब्लैकमेलिंग के नाम पर पैसों की ठगी आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।जागरुक करते हुए यह भी बताया गया कि किसी भी व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड होने की दशा में तत्काल 1930 पर कॉल एंव www.cybercrime.gov.in शिकायत दर्ज करवायी जा सकती है।  साइबर जागरुकता अभियान में प्रतिभाग करने वाली टीम- 1.उ0नि0 विनोद कुमार, साइबर सेल प्रभारी कमिश्नरेट प्रयागराज।2.क0ऑ0ग्रेड ए जय प्रकाश सिंह, साइबर सेल कमिश्नरेट प्रयागराज। 3.का0 पुनीत सिंह, का0 अनमोल सिंह साइबर सेल कमिश्नरेट प्रयागराज।

Post a Comment

0 Comments