ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में चरवा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर सुधवर ग्राम प्रधान की दबंगई का मामला सामने आया है जहां पर दबंग ग्राम प्रधान और उसके पुत्र ने पीड़ित पक्ष के व्यक्ति को पीटकर कर चोटिल कर दिया। बताते चलें कि चरवा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर सुधवर गांव का रहने वाला पीड़ित सुसील कुमार पुत्र श्रीनाथ ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसे गांव में सरकारी कालोनी मिली थी जिसमें गांव के ही रहने वाले सोमनाथ पुत्र रामेश्वर ने रास्ते का कुछ भाग बेच दिया था। जिसका समझौता करवाने हेतु ग्राम प्रधान भारत लाल और उसका साथी साथी प्रेम पुत्र श्री अनिल कुमार और सुनील कुमार पुत्र भारत लाल ने पीड़ित का बारजा तोड़ने को कहा। जिस पर एतराज़ जाहिर करते हुए पीड़ित ने कहा की मेरे पिता जी मजदूरी करने गये है आ जायेगें तो जैसा कहेंगे वैसा कर लेना। लेकिन सोमनाथ के कहने पर ग्राम प्रधान के लड़के अनिल कुमार और सुनील कुमार जबरन पीड़ित का बारजा तोड़ने लगे, जिसका विरोध करने पर उक्त व्यक्तियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया ।
पीड़ित व्यक्ति के अनुसार उसका दाहिना हाथ फैक्चर हो गया है उसके शरीर में अन्य कई जगह पर गम्भीर चोटें आई है। आरोप है कि थाना पुलिस में शिकायत करने के बाद भी उसका मामला दर्ज नहीं किया गया है जिससे निराश होकर पीड़ित ने बुधवार को क्षेत्राधिकारी चायल से मामले की शिकायत करते हुए आरोपियों पर क़ानूनी कार्यवाही कराने की मांग किया है ।
0 Comments