Ticker

6/recent/ticker-posts

आवेदक के गुम हुए 50,000/- रूपये थाना धूमनगंज पुलिस ने सकुशल सुपुर्द कराया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : आज आवेदक मोहनलाल पुत्र स्वर्गीय भागीरथी निवासी सफदरगंज थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज द्वारा थाना धूमनगंज पुलिस को सूचना दी गयी कि लखनऊ से अपने घर पूरामुफ्ती वापस आते समय थाना धूमनगंज क्षेत्रान्तर्गत ऑटो में बैठने के दौरान उनकी जेब में रखे हुए 50,000/- रुपये नकद रास्ते में कहीं गिर कर गुम हो गये हैं तथा काफी खोजने के बाद भी नहीं मिले हैं। उक्त सूचना पर थाना धूमनगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के अंतर्गत लगवाए गए कैमरों की सहायता से पैसे गिरने वाले स्थान को चिह्नित किया गया। आसपास पूछताछ करने के क्रम में एक व्यक्ति नन्हे भारतीया पुत्र किशन लाल निवासी सदियापुर मछली मंडी थाना करैली जनपद प्रयागराज, जिनकी सुलेम सराय में एक छोटी सी कैंटीन है, द्वारा बताया गया कि उन्हें रास्ते में 50,000/- रूपये गिरे हुए मिले थे, जिसे उन्होंने उठाकर सुरक्षार्थ अपने पास रख लिए थे। घटना की पूरी जानकारी होने पर नन्हें भारतीय द्वारा आवेदक मोहनलाल को उनकी संपूर्ण धनराशि सुपुर्द की गई।अपनी गुम हुई धनराशि वापस पाकर आवेदक का चेहरा खुशी से खिल उठा तथा उनके द्वारा थाना धूमनगंज पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।पुलिस टीम का विवरण- 1.उ0नि0 उमाशंकर सिंह थाना, धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2.उ0नि0 कमलेश कुमार, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 3.का0 कपिल बाबू, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।

Post a Comment

0 Comments