Ticker

6/recent/ticker-posts

गंगा में डूबे किशोर का मिला शव, फतेहपुर घाट पर शनिवार को गया था नहाने...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 


कौशाम्बी : जनपद में पूरामुफ्ती थानाक्षेत्र के फतेहपुर गांव स्थित गंगा घाट पर शनिवार सुबह नहाते समय डूबे किशोर का शव रविवार सुबह पानी में उतराता मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। बतादें कि पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मादपुर गांव निवासी मोहम्मद मुस्तकीम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। उसके अनुसार शनिवार की सुबह छोटा बेटा समद (13) पड़ोसी शमशाद के बेटे अयान के साथ फतेहपुर गांव स्थित गंगा नदी में नहाने गया था । 

नहाते समय अचानक पैर फिसलने से समद गहरे पानी में समाता चला गया। समद को पानी में डूबता हुआ देख अयान घबरा गया और चीख पुकार करने लगा। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में जाल के सहारे उसकी खोज कराई। फायर ब्रिगेड की टीम ने भी काफी मशक्कत की। पर, उन्हें भी सफलता नहीं मिली। देर शाम तक समद को खोजा नहीं जा सका। रविवार सुबह नदी की तरफ गए लोगों ने उसका शव पानी में उतराता देखा। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है वहीं किशोर का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया है ।

Post a Comment

0 Comments