रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : जनपद के कलेक्ट्रेट में वरिष्ठ लिपिक दैवी आपदा के पद पर तैनात श्री दिनई एवं अर्दली नजारत के पद पर तैनात श्रीमती रेनू निगम अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के पश्चात 31 जुलाई 2024 को सेवानिवृत्त हुई। श्री दिनई एवं श्रीमती रेनू निगम ने कुशलतापूर्वक शासकीय कार्यों को सम्पादित किया। कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में आज आयोजित विदाई समारोह में जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी, अपर जिलाधिकारी श्री प्रबुद्ध सिंह एवं उप जिलाधिकारी श्री राहुल देव भट्ट ने स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर विदाई किया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विशेष कार्याधिकारी जिलाधिकारी श्री सुनील मिश्रा, श्री भानु प्रताप, अध्यक्ष उ0प्र0 मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ शाखा जनपद कौशाम्बी/वी0आई0पी0 बाबू श्री अंगद सिंह, मंत्री/पेशकार श्री सुनील सिंह, पेशकार जिलाधिकारी श्री राकेश मौर्य, नाजिर श्री सुभाष चन्द्र जायसवाल, प्रशासनिक अधिकारी श्री विनोद कुमार एवं श्री श्याम बिहारी, पेशकार एडीएम (एफ/आर) श्री चन्द्रपाल सिंह, आशुलिपिक श्री सुरेश सिंह, आशुलिपिक उप जिलाधिकारी मंझनपुर श्री सुनील यादव एवं पेशकार उप जिलाधिकारी मंझनपुर श्री कमलेश कुमार, कनिष्ठ लिपिक प्रिया सिंह तथा श्रीमती रूचि शुक्ला सहित कलेक्ट्रेट के अन्य कर्मचारियों ने फूलों की माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर श्री दिनई एवं श्रीमती रेनू निगम की भावभीनी विदाई किया तथा उनके शासकीय कार्यों के निर्वहन की सराहना किया।
0 Comments