प्रयागराज : जनपद में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के फतेहपुर गंगा घाट के समीप नदी में नहाने गये दो किशोरों गहरे पानी में जाने से डूब गये गनीमत रही की वहीं नाव पर मौजूद मछुआरों ने एक को बचा लिया जबकि दूसरा पानी में डूब गया। किशोर की डूबने की खबर मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई और पूछताछ करने के एसडीआरएफ टीम को बुलाकर डूबे हुए किशोर की तलाश में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मादपुर गांव के रहने वाले दो किशोर अयान पुत्र शमशाद अहमद 15 साल और शमद पुत्र मुश्तकीम 13 साल सुबह में गंगा नदी में नहाने फतेहपुर घाट गये थे। दोनों घाट से दूर जाकर नदी में नहाने लगे, नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। वहीं आस पास मौजूद मछुआरों ने आयान को पकड़कर बाहर निकाल लिया जबकि दूसरा शमद गहरे पानी में डूब गया ।
किशोरों के डूबने की खबर पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ करने के बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर पानी में डूबे किशोर की तलाश कर रही है देर शाम तक किशोर को कोई पता नहीं चल सका है ।

0 Comments