रिपोर्ट-संदीप कुमार
कौशाम्बी : मंझनपुर थाना क्षेत्र के बाजापुर मोड़ के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक, एक बाइक पर तीन और दूसरी बाइक पर दो युवक सवार थे। सभी युवक किसी निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान बाजापुर मोड़ के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में हंसराज और समर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दो युवकों की असमय मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ मंझनपुर सौरभ सामंत ने हादसे की जानकारी दी।
:::
0 Comments