Ticker

6/recent/ticker-posts

हाई स्कूल पास युवाओं को सरकार दे रही लोन, स्वयं का शुरू कर सकते हैं रोजगार...

रिपोर्ट-प्रिंस मिश्रा 


लखनऊ : सरकार युवाओं के लिए नई नई योजनाओं का शुभारंभ कर रही है अब बेरोजगार युवाओं को स्वयं का रोजगार स्थापित कराने के लिए शासन की ओर से मुहिम चलाई जा रही है। दसवीं पास बेरोजगार युवा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ उठाकर स्वयं का रोजगार शुरू कर सकते हैं। दूसरों की नौकरी करने की जगह बेरोजगार युवाओं को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए शासन की ओर मुहिम चलाई जा रही है। दसवीं पास बेरोजगार युवा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ उठाकर स्वयं का रोजगार शुरू सकते हैं। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना वर्ष 2024-25 के लिए बेरोजगार युवाओं से आवेदन मांगे गए हैं ।

योजना के तहत निर्माण इकाई के लिए अधिकतम परियोजना लागत 25 लाख रुपये और सेवा (सर्विस) इकाई के लिए परियोजना लागत 10 लाख रुपये है। परियोजना लागत का 25 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा है। योजना का लाभ मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत मिलेगा, आवेदक को 25 प्रतिशत का अनुदान भी दिया जायेगा। यहां ऐसे आवेदन कर सकते हैं आवेदन योजना का लाभ लेने के लिए सरकार की वेबसाइट http://www.http://diu pmsme.upsdc.gov.in/ पर आवेदन कर सकते हैं अधिक जानकारी के लिए युवा कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र रनियां में संपर्क कर सकते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए 18 से 40 साल तक के आवेदक का हाईस्कूल पास होना अनिवार्य है ।
Yuva rojgar Yojana pm rojgar Yojana mukhymantri rojgar Yojana 

Post a Comment

0 Comments