Ticker

6/recent/ticker-posts

बाल दिवस पर बच्चों ने कविता प्रतियोगिता का किया आयोजन...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : केंद्रीय राज्य पुस्तकालय, उ०प्र० प्रयागराज एवं समर्पित ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में बाल दिवस का कार्यक्रम पुस्तकालय के बाल कक्ष में आयोजित किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ राम आसरे पुस्तकालयाध्यक्ष केंद्रीय राज्य पुस्तकालय उ०प्र० प्रयागराज द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन रूशी श्रीवास्तव द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के लिए कविता प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें वेदांश कुमार कक्षा-२ (आई. पी. ई.एम. प्रयागराज) प्रथम, दिव्या (प्ले ग्रुप) द्वितीय एवं मान्या श्रीवास्तव कक्षा-४ (कम्पोजिट स्कूल आदर्श सी0पी0आई0 नगर क्षेत्र, प्रयागराज) ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। साथ ही म्यूजिकल चेयर का आयोजन दो ग्रुप में उर्वशी मिश्रा (समाज सेविका) एवं कोमल गुप्ता (समाज सेविका) ने संचालित कराया। जिसमें जूनियर ग्रुप में यशी सिंह एवं सीनियर ग्रुप में शौर्य गुप्ता (कम्पोजिट स्कूल आदर्श सी0पी0आई0 नगर क्षेत्र प्रयागराज) ने पुरस्कार प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में राम आसरे पुस्तकालयाध्यक्ष केंद्रीय राज्य पुस्तकालय उ०प्र० प्रयागराज, राजेश गुप्ता पुस्तकालयाध्यक्ष सी. टी. ई., नाजिम अंसारी समाज सेवक समर्पित ट्रस्ट रहे । कार्यक्रम में सविता सिंह, सरोज  सिंह, विपुल शर्मा, कविता विश्वकर्मा (पुस्तकालय समन्वयक), नेहा श्रीवास्तव (कंप्यूटर ऑपरेटर), शैलेश तिवारी (ऑफिस बॉय) कविता यादव, आदिया कुमार, नाव्यंश गुप्ता,अक्षज, दर्श, सहित लगभग बड़े संख्या में सदस्यणण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments