Ticker

6/recent/ticker-posts

छिनैती गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, चैन समेत अपाचे बाइक बरामद...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

प्रयागराज : जनपद में शिवकुटी थाना पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीनी गई चैन (पीली धातु, तीन टुकड़ों में) और घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 27/2026 धारा 304(2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को रीवर फ्रंट स्थित रामजानकी मंदिर के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शालू (25) पुत्र गुड्डू, सोमेश पाण्डेय (24) पुत्र वासुदेव पाण्डेय और बादशाह (19) पुत्र मो. नफीस, सभी निवासी पड़िला थाना थरवई जनपद प्रयागराज शामिल हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से छिनैती की एक चैन (पीली धातु) तीन टुकड़ों में बरामद की, साथ ही घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है तथा मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी वीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक लाल भरत यादव, विजय कुमार, इन्द्रपाल सिंह, प्रेमप्रकाश पाण्डेय सहित अन्य पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments