Ticker

6/recent/ticker-posts

मण्डलायुक्त का कलेक्ट्रेट निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

कौशाम्बी : जनपद में मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों और पटलों का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया। न्यायालय अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) के निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि विधिसम्मत कार्रवाई के साथ मामलों का जल्द निपटारा सुनिश्चित किया जाए। वहीं, चकबंदी विभाग के निरीक्षण में भी लंबित मामलों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। नजारत अनुभाग में सर्विस बुक का अवलोकन करते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि कर्मचारियों की सर्विस बुक में नामिनी का विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए और उसे नियमित रूप से अपडेट रखा जाए। अंग्रेजी अभिलेखपाल कक्ष में प्राप्त होने वाले पत्रों को तत्काल संबंधित विभागों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

भूलेख कक्ष में मण्डलायुक्त ने लंबित पेंशन प्रकरणों और विभागीय कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए मानव संपदा पोर्टल पर कर्मचारियों का विवरण अपडेट रखने के निर्देश दिए। वरिष्ठ लेखा लिपिक अनुभाग में भी सर्विस बुक को पूर्ण रूप से अद्यतन रखने पर जोर दिया गया। संग्रह अनुभाग में आरसी वसूली की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। रिकार्ड रूम में नकल हेतु प्राप्त आवेदनों का समय से निस्तारण कर आवेदकों को प्रतियां उपलब्ध कराने को कहा गया। आईजीआरएस कक्ष में शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेने के निर्देश दिए गए।
दैवीय आपदा कक्ष के निरीक्षण के दौरान लंबित मामलों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) शालिनी प्रभाकर, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ओम प्रकाश, उप जिलाधिकारी आकाश सिंह व अजेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments