Ticker

6/recent/ticker-posts

हाईटेंशन तार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख...

रिपोर्ट-स्वाति यादव 

कौशाम्बी : सैनी थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर धामव में शनिवार को हाईटेंशन विद्युत तार में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में लेने लगी, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद पानी डालकर आग पर किसी तरह काबू पाया। ग्रामीणों की सतर्कता और तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

पीड़ित किसान तुलसी राम पुत्र स्वर्गीय रामनाथ निवासी रामपुर धामव ने बताया कि आग की इस घटना में उनकी लगभग एक बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में जर्जर विद्युत तारों को जल्द दुरुस्त कराने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Post a Comment

0 Comments